मूलांक 1

आज मूलांक 1 वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। कार्यस्थल पर कुछ पुराने का कामों को पूरा करने का प्रेशर आप पर बना रह सकता है। लेकिन आप उसे सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। जीवन में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं या व्यापार में किसी नए काम में भी हाथ लगा सकते हैं। आपको अपने मित्रों से भी आज पूरा सहयोग मिलेगा।
मूलांक 2

आज मूलांक 2 वालों को अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा। पारिवारिक मामले में किसी अपने की बात आपके दिल को बुरी लग सकती है। लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज तेज गति से होंगे लेकिन आपका मन किसी बात में उलझा रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और घर की सजावट पर भी ध्यान दे सकते हैं।
मूलांक 3

आज मूलांक 3 वालों का दिन प्रगति वाला रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का पूरा प्रयोग करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी और सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी। आज आपको अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
मूलांक 4

आज के दिन मूलांक 4 वाले व्यापार के मामले में अपनी योजनाओं में बदलाव होते देख सकते हैं। परिस्थिति बदलने के चलते आपको योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामले में किसी मित्र या प्रियजन का व्यवहार आपको विचलित कर सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपका पूरा मन भी लगेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 5

आज मूलांक 5 वालों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार के मामले में आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होने की संभावना है। जो लोग व्यापार या मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र के काम में आपकी रुचि बढ़ेगी और भाग्य पूरे दिन आपका साथ देगा। लेकिन किसी भी मामले में आपको जल्दबाजी से बचना होगा।
मूलांक 6

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। वहीं, व्यापार में भी समय अनुकूल रहने वाला है। आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने में सफल होंगे। लेकिन कोई पारिवारिक विषय आपकी चिंता बढ़ा सकता है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने से आप हर स्थिति को आसानी संभाल सकते हैं। घर में सजावट, कला या संगीत से जुड़ी गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मनपसंद भोजन का भी आप पूरा आनंद लेंगे।
मूलांक 7

आज मूलांक 7 वाले अपने जीवन के बारे में गहराई से सोच सकते हैं। इसी के चलते आप बाहरी दुनिया से दूर थोड़ा एकांत में समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। इससे आपकी गहरी समझ विकसित होगी और अध्यात्म, दर्शन या पढ़ाई के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार के मामले में विदेश या किसी यात्रा को लेकर विचार या योजना बन सकती है। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने किसी संबंधी से मिलने का प्लान भी बना सकते हैं। साथ ही, कोई ऐसी खबर मिलने की भी संभावना है, जिससे मन खुश हो जाएगा।
मूलांक 8

आज के दिन मूलांक 8 वाले कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों में अनुशासन और संतुलन बनाए रख पाएंगे। आपको अपनी कला और कार्यकुशलता से भी बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जो लोग बिजली के उपकरणों का कारोबार करते हैं, उन्हें विशेष रूप से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपको शामिल होने का आपको सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। लेकिन किसी भी वाद-विवाद या दूसरों के विषय से आपको दूरी बनाए रखनी होगी।
मूलांक 9

आज मूलांक 9 वालों का दिन ऊर्जा से भरपूर होगा। कुछ जरूर विषयों में आपको पिता और घर के बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस मूलांक के विद्यार्थी आज शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अगर अपने किसी शौक को पूरा करना चाहते थे, तो उसके लिए आज का समय उत्तम रहेगा। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और लव लाइफ बिता रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी से भी आपको पूर्ण सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा।